spot_img

खैरागढ़ उप चुनाव : EVM का पहला रेण्डमाईजेशन कर किया आरक्षित, आज से प्रशिक्षण

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उप चुनाव : EVM का पहला रेण्डमाईजेशन कर किया आरक्षित, आज...

 

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज एनआईसी में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईव्हीएम और वीवीपैट का पहला रेण्डमाईजेशन कर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए मशीन को आरक्षित कर पृथककरण किया गया।

ईव्हीएम और वीवीपैट को खैरागढ़ उप निर्वाचन के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम कमलादेवी शासकीय महाविद्यालय राजनांदगांव में रखा गया। इस दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से रूपेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी से अरूण शुक्ला, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी से विष्णु लोधी उपस्थित थे।

इधर छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के संपादन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान दल के अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 29 एवं 30 मार्च को महंत सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिया जाएगा।

मतदान दल अधिकारियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 5 एवं 6 अप्रैल को महंत सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव और ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए मतदान दल के अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु ईव्हीएम मशीन तथा उपयोग में आने वाले लिफाफे, प्रपत्र प्रशिक्षण तिथि को प्रदाय किया जाएगा।