spot_img

खैरागढ़ उप चुनाव : स्कूलों के लिए बदले गए परीक्षा केंद्र, प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उप चुनाव : स्कूलों के लिए बदले गए परीक्षा केंद्र, प्रेक्षक...

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2022 के कारण स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा अप्रैल-मई 2022 में आयोजित है, वहीं मतदान की तारीख भी 12 अप्रैल तय की गई, जिसके बाद परीक्षा केन्द्रों में बदलाव किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : तेलंगाना में बंधक थे बस्तर के 33 मजदूर, कलेक्टर से लगाई…

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ के स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ के स्थान पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़,

शासकीय बाल उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान के स्थान पर शासकीय हाई स्कूल घिरघोली विकासखंड छुईखदान, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला छुईखदान के स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरिया रोड विकासखंड छुईखदान को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक आईएएस शांतनु पी. गोटमारे ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चेक पोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

भैयाजी ये भी देखे : व्यापमं ने बदली पटवारी चयन परीक्षा की तारीख़, अब 17 के…

उन्होंने बढ़ईटोला, रेंगाकठेरा के चेकपोस्ट और ग्राम राहूद, करमतरा, पवनतरा, सलोनी, तुरकारीपारा के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया।