spot_img

IPL 2022 : धोनी को लेकर बोले कोहली, येलो जर्सी में लीजेंडरी कप्तानी का कार्यकाल…

HomeSPORTSIPL 2022 : धोनी को लेकर बोले कोहली, येलो जर्सी में लीजेंडरी...

मुंबई। IPL 2022 में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। ये फैसला खुद धोनी ने ही लिया था।

भैयाजी ये भी देखे : विधि पांड्या ने याद किया “मोसे छल की जाए” का पहला मेकओवर…कहा-घबरा गई थी

जिसके बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा कि “शायद ही कोई उनकी इस कप्तानी पारी को भूल पाएगा।” कोहली ने एक मीडिया डिस्कशन में कहा कि “इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में एमएस धोनी के शानदार कार्यकाल को प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे।”

कोहली ने बेहतरीन कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाएं देने के लिए धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की। कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर को कैप्शन दिया, “येलो जर्सी में लीजेंडरी कप्तानी का कार्यकाल। एक अध्याय प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे। हमेशा सम्मान करें।”

गौरतलब है कि IPL 2022 रविंद्र जडेजा जो साल 2012 से चेन्नई की टीम का हिस्सा रहे है, उन्हें टीम की फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने का मौका भी खुद धोनी ने ही दिया है। CSK की कप्तानी करने वाले वे तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन में सीएसके का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे, फ्रेंचाइजी के एक आधिकारिक बयान की पुष्टि की गई।

IPL 2022 में धोनी का रिकार्ड

धोनी ने 204 आईपीएल मैचों में कप्तानी की, जिसमें 121 मैचों में जीत हासिल की, वहीं, 82 हारे और एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला, उनकी जीत का 59.60 प्रतिशत रहा।

भैयाजी ये भी देखे : माही ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी, अब रवींद्र जडेजा को कमान

धोनी के नेतृत्व में, सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार आईपीएल खिताब और साथ ही 2010 और 2014 में दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब जीते हैं।