मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है।
भैयाजी ये भी देखे : अविका गौर ने पूरी की अपनी कजाकिस्तान की फिल्म “आई गो टू स्कूल” की शूटिंग
इसके साथ ही CSK ने टीम की कमाल सम्हालने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। धोनी ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने IPL 2022 की शुरुआत से पहले टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है।
इस बात की पूरी जानकारी देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कहा गया है कि “एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है।”
जडेजा जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।”
IPL 2022 CSK vs KKR होगा पहला मुकाबला
CSK शनिवार को दो बार के आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगी।
भैयाजी ये भी देखे : कोलकाता के खिलाफ नहीं खेलेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के आलराउंडर मोईन
2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे धोनी अगस्त 2020 में पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। उनकी कप्तानी में, चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती, इसके अलावा दो बार चैंपियंस लीग के विजेता रहे हैं।