spot_img

बड़ी ख़बर : गृह मंत्रालय ने हटाई कोरोना की पाबंदियां, छत्तीसगढ़ में भी आदेश ज़ारी

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : गृह मंत्रालय ने हटाई कोरोना की पाबंदियां, छत्तीसगढ़ में...

रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी विभिन्न आदेश अब 31 मार्च 2022 के बाद खत्म हो जाएंगे। इस संबंध में भारत सरकार ने सभी राज्यों को पत्र जारी कर सूचित किया है।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर में श्रीराम वनगमन पथ काव्य यात्रा, कवि सम्मलेन का…

जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भी सभी विभागों के सचिव, संभाग आयुक्त, कलेक्टर और सभी विभाग के विभागाध्यक्षों को इस संबंध में एक पत्र जारी किया है। ज़ारी पत्र में सचिव गृह भारत सरकार के पत्र का जिक्र करते हुए कोरोना संबंधी गाइडलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

पत्र में कहा गया है कि “संदर्भित अर्धशासकीय पत्र के माध्यम से सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के उपायों को 31 मार्च 2022 तक ही लागू रहने के बारे में सूचित किया गया है,

भैयाजी ये भी देखे : काॅलेज छात्रा से छेड़छाड़ मामलें में कलेक्टर से मिली महिला मोर्चा…

जो आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न प्रेषित है। 31 मार्च 2022 के उपरांत कोविड-19 हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोशल / फिजिकल दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने एवं अन्य जारी s.o.p. एवं दिशा निर्देश पूर्व अनुसार ही लागू होंगे।”

देखिए आदेश…