spot_img

खैरागढ़ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने यशोदा वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया प्रत्याशी…

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने यशोदा वर्मा पर जताया भरोसा,...

रायपुर। कांग्रेस ने खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट को लेकर उपचुनाव में यशोदा वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

भैयाजी ये भी देखे : विधानसभा अध्यक्ष का ऐलान, विस समिति करेगी बीज की खरीदी में…

दरअसल खैरागढ़ में लोधी मतदाताओं का ज़्यादा प्रभाव है, ऐसे में माना जा रहा था कि इनके वोट को साधने के लिए यशोदा वर्मा को मौका दिया गया है। यशोदा वर्मा वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष है, इसके पहले वे राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। वहीं यशोदा के पति निलांबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके है।