spot_img

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने की नियुक्त, ओपी चौधरी को भी दी जिम्मेदारी

HomeCHHATTISGARHखैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने की नियुक्त, ओपी चौधरी को भी...

रायपुर। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नियुक्ति पत्र जारी किया है।

भैयाजी ये भी देखे : गाड़ियों के बकाया टैक्स वसूली के लिए चला अभियान, 29 वाहनों…

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, खूबचंद पारख को खैरागढ़ चुनाव प्रभारी बनाया है। साथ ही मोतीलाल साहू और ओपी चौधरी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा चुनाव समिति की बैठक

इसके पहले बुधवार देर शाम भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी वर्चुअल मौजूद थी। इसके आलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह,

भैयाजी ये भी देखे : छालीवुड के कलाकारों ने जमकर खेली होली, गाए फाग गीत…उड़ाए रंग…

महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, बिलासपुर सांसद अरुण साव, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, शिवरतन शर्मा, पुन्नूलाल मोहिले, भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित।