spot_img

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली और फांसी पर झूली पत्नी…मौत

HomeCHHATTISGARHBILASPURCRPF के जवान ने खुद को मारी गोली और फांसी पर झूली...

बिलासपुर। बिलासपुर में रहने वाले CRPF के जवान ने अपनी पत्नी से बात करते हुए खुद को गोलीमार ली। इधर पत्नी ने भी पति की मौत के चंद मिनटों में ही फांसी पर झूल कर अपनी जान दे दी है।

भैयाजी ये भी देखे : नसबंदी के मामलें में छत्तीसगढ़ अव्वल, पिछले पांच वर्षों से देश…

फिलहाल पुलिस इस मामलें में जाँच पड़ताल कर रही है। ये पुरा मामला महाराष्ट्र गढ़चिरौली के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। CRPF का ये मृतक जवान गढ़चिरौली में पदस्थ था।

मिली जानकारी के मुताबक कुकुदर्रीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत 25 वर्ष गढ़चिरौली में CRPF 113 बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी कुछ महीने पहले ही सरकंडा के लोधिपारा निवासी यामिनी जगत के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद जवान अपनी छुट्टी खत्म कर वापस गढ़चिरौली ड्यूटी पर आ गया था।

जवान ने सुबह अपनी पत्नी को फोन लगाया था। इसके बाद बात करते हुए अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बिलासपुर में रह रही उसकी पत्नी ने भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान महिला के सास ससुर खेत गए हुए थे।

CRPF ने सौपा जवान का शव

इधर मृत जवान के शव को लेकर सीआरपीएफ के जवान उसके पैतृक गांव कुकुदर्रीकेरा पहुंचे। जहां पर पति और पत्नी दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

भैयाजी ये भी देखे : किसान सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मेले एवं प्रदर्शनी…

फिलहाल जवान और उसकी पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।