spot_img

यूपी में YOGI 2.0: ऐतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली आएंगे योगी आदित्यनाथ, जानिए पूरा कार्यक्रम

HomeNATIONALयूपी में YOGI 2.0: ऐतिहासिक जीत के बाद आज दिल्ली आएंगे योगी...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP CHUNAV) में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिल्ली आएंगे। यहां पार्टी के आला नेताओं से मिलेंगे।

यूपी की राजनीति के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए जीत हासिल करने वाले योगी आदित्यनाथ का सम्मान भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में आगे की रणनीति (UP CHUNAV)पर विचार किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम पर मंथन होगा। बता दें, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए उत्तर प्रदेश में लगातार दोबारा जीत दर्ज की है। यहां पढ़िए योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी (YOGI 2.0) से जुड़ी हर अपडेट।

भैयाजी यह भी देखे: Assembly Election: पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

इसलिए ऐतिहासिक है योगी की जीत

  • 70 साल के इतिहास में योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे सीएम (UP CHUNAV) हैं जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पुनः चुनाव जीते हैं।
  • इसके पहले कांग्रेस के संपूर्णानंद (1957),. चंद्रभानु गुप्ता (1962), हेमवती नंदन बहुगुणा (1974) और नारायण दत्त तिवारी (1985) में दोबारा जीतने में सफल रहे थे, लेकिन इनमें से किसी ने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया था।
  • मायावती और अखिलेश यादव के बाद योगी उप्र में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले केवल तीसरे सीएम हैं।
  • 1985 के बाद यह पहला मौका है जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार उप्र की सत्ता पाने में सफल रही है।