spot_img

चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर विष्णुदेव का तंज़, अब अपनी औकात पता चल गया

HomeCHHATTISGARHचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर विष्णुदेव का तंज़, अब अपनी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति आभार जताया है। साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

भैयाजी ये भी देखे : क़ानून व्यवस्था पर स्थगन अग्राह्य, बृजमोहन बोले-गिरा दिया है पुलिस का…

साथ ही साय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा है। विष्णुदेव ने कहा कि “मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया है।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रियंका से यूपी चुनाव की जिम्मेदारी मांगी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संसाधन यूपी में झोंक दिए, यहां से हर तरह से वसूली करके चुनाव फंड का इंतजाम किया गया है। छत्तीसगढ़ के हितों और किसानों सहित आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर यूपी में डेरा डाल कर शहजादी के ओएसडी की भूमिका निभाई।

अब अपनी औकात पता चल गया

भाजपा अध्यक्ष साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मॉडल के नाम पर शहजादे से झूठ परोसवाने में अपनी महारत का परिचय दिया और यहां आकर ऐसे-ऐसे दावे किए कि जैसे यूपी में उनका मॉडल कांग्रेस को सत्ता में ला ही देगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की झूठ फरेब की राजनीति को यूपी की जनता ने आइना दिखा दिया है। पाने के लिए सब कुछ है, यह सपना देखने वाले भूपेश बघेल के दिल के अरमान आंसुओं में वह गए। भाजपा को औकात दिखाने का दुस्साहस करने वाले को अब अपनी औकात पता चल गया है।

जनता झांसे में नहीं आई-साय

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूरी तरह दुर्गति होने में भूपेश बघेल की कलाकारी का मुख्य योगदान है।

भैयाजी ये भी देखे : Video : डॉ. रमन ने दी योगी आदित्यनाथ को बधाई, कहा-ऐसा…

भूपेश बघेल ने राहुल प्रियंका पर अपने झूठ की मोहनी इस तरह चलाई कि ये दोनों झांसे में आ गए और भूपेश बघेल के झूठ पुराण का वाचन यूपी चुनाव में किया। भूपेश बघेल के मॉडल को घोषणा पत्र में शामिल किया, जनता झांसे में नहीं आई।