spot_img

रूस-यूक्रेन का थमेगा युद्ध, दो शहरों में अस्थायी रूप से होगा संघर्ष विराम की घोषणा

HomeINTERNATIONALरूस-यूक्रेन का थमेगा युद्ध, दो शहरों में अस्थायी रूप से होगा संघर्ष...

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। रूस लगातार अपने हमले तेज कर रहा है। वह अब बड़े शहरों को निशाना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक रूसी सेना ने पोर्ट सिटी पर भी कब्जा कर लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यूक्रेन में चेरनिहिव और सुमी में भी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इन सबके बीच भी संघर्ष विराम की खबर सामने आई है।

भैयाजी ये भी देखे : भारत और बांग्लादेश के बीच हुई वाणिज्य सचिव की बैठक, मल्टीमॉडल…

दरअसल रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई है। बैठक में दोनों देश नागरिकों को निकालने और मानवीय मदद देने के लिए सहमत हो गए है। रूस के साथ वार्ता कर रहे यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने और मानवीय मदद देने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के अस्थायी समझौते पर पहुंच गए है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोदोलियाक ने स्थानीय मीडिया से कहा कि “रूस और यूक्रेन एक प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं, कि उन इलाकों में संघर्ष विराम लागू किया जाएगा। जहां सुरक्षित गलियारे बनाए गए है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. वो पोलैंड की सीमा के पास बेलारूस में हुई वार्ता में शामिल हुए थे।”

अस्थायी युद्धविराम पर बनी सहमति

वहीं रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेंडिस्की ने कहा कि “दोनों पक्षों ने सैन्य मुद्दों, मानवीय मुद्दों और संघर्ष के भविष्य के राजनीतिक समाधान पर चर्चा की है।

भैयाजी ये भी देखे : “ऑपरेशन गंगा” यूक्रेन से आज पहुंचेंगे लगभग 2200 भारतीय, 10 हज़ार…

रूस और यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे प्रदान करने और उन क्षेत्रों में संभावित अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए, जहां निकासी हो रही है।”