spot_img

Corona Update : 6 हज़ार से नीचे पहुँचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 289 की हुई मौत…

HomeNATIONALCorona Update : 6 हज़ार से नीचे पहुँचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा,...

 

नई दिल्ली। देशभर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से केरल से 2,190 मामले और महाराष्ट्र से 525 मामले सामने आए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 5 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से बीते 24 घन्टे में 289 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 11,651 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 6,019 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 57 हज़ार 477 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 878 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.65 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 23 लाख 78 हज़ार 721 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.15 फ़ीसदी यानी 63 हज़ार 878 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 78 करोड़ 55 लाख 66 हज़ार 940 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 24 लाख 62 हज़ार 562 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 77 करोड़ 19 लाख 14 हज़ार 261 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 9 लाख 40 हज़ार 905 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।