spot_img

गोंगपा का आंदोलन हुआ उग्र, कई गाडि़यों को लगाया गया आग

HomeCHHATTISGARHगोंगपा का आंदोलन हुआ उग्र, कई गाडि़यों को लगाया गया आग

कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के सुप्रीमो रहे व पूर्व विधायक दादा स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम (KORBA NEWS) की मूर्ति तोड़ने के मामले में कार्यकर्ताओं व समर्थकों प्रदर्शन कर रैली निकाली। मुख्य आरोपित को नहीं पकड़े जाने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दुकानों और घरों में तोड़फोड़ किया। इसके साथ ही कई वाहन मेंं आग लगा दिया, वहीं कुछ दोपहिया व चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ किया।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : अब रायपुर, कांकेर और सूरजपुर में भी शुरू…

बांगो थाना अंतर्गत ग्राम गुरसियां में गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने 10 फरवरी को दादा स्व हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थापित की थी। गत 17 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने प्रतिमा को तोड़ दिया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई थी। हालांकि पुलिस ने पहले अपराध पंजीबद्ध कर कार्यकर्ताओं को संतुष्ठ करने का प्रयास किया, पर कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम कलेक्टर व एसपी को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया। इसके बाद भी गोंगपा कार्यकर्ता संतुष्ठ नहीं हुए।

मास्टर माइंड को नहीं पकड़ा जा रहा

उनका कहना था कि पुलिस गुमराह (KORBA NEWS)  करने के लिए दो युवकों को पकड़ा है, पर अभी तक मास्टर माइंड को नहीं पकड़ा जा रहा। इसके साथ ही 28 फरवर को जनआक्रोश सभा व कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाने की घोषणा कर दी। सोमवार को न केवल कोरबा जिला बल्कि प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र से भी कार्यकर्ता गुरसियां पहुंचने लगे। उम्मीद थी कि जन आक्रोश सभा कर कार्यकर्ता वापस लौट जाएंगे, पर रैली निकालने के दौरान कार्यकर्ता उग्र हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दिया।

कार्यकर्ताओं (KORBA NEWS)  ने न केवल वाहनों को तोड़ फोड़ करते हुए आग के हवाले किया, बल्कि गांव में निवासरत ऐसे लोगों के दुकान व घर पर भी तोडफोड़ किया, जिन पर मूर्ति तोड़वाने की शंका था। एकाएक उग्र हुए आंदोलन से प्रशासन व पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस द्वारा पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, पर भीड़ के उग्र होने से स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। शाम चार बजे तक ग्राम गुरसियां में तनाव पूर्ण स्थिति रही।