spot_img

Train Cancel : बिलासपुर रेलवे ज़ोन में तीसरी लाइन का होगा काम, दस ट्रेने हुई रद्द…

HomeCHHATTISGARHTrain Cancel : बिलासपुर रेलवे ज़ोन में तीसरी लाइन का होगा काम,...

रायपुर। बिलासपुर रेलवे ज़ोन से चलने वाली 10 यात्री ट्रेनें रद्द (Train Cancel) कर दी गई है। ये ट्रेनें आठ मार्च तक अलग अलग तारीखों पर ज़ोन के विभिन्न स्टेशन से शुरू होने वाली थी, जिन्हे तीसरी रेल लाइन के कामकाजों की वज़ह से रद्द किया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : गेवरा-पेंड्रा रेल कॉरिडोर : किसानों से बातचीत के बाद शुरू हुआ…

दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत छुलहा-अनूपपुर सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का नॉन इंटरलॉकिंग (एन आई) काम शुरू हो गया है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा का राहुल-भूपेश से सवाल, कब दिखा रहे हर जिले के…

ये कार्य 08 मार्च 2022 तक यानी पुरे 10 दिन तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों को रद्द (Train Cancel) करने का फैसला किया गया है। रेल अफसरों ने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

Train Cancel : रायपुर मंडल की ये गाड़ियां रद्द

  1. दिनांक 28 फरवरी से 08 मार्च 2022 तक दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  2. दिनांक 02 एवं 04 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  3. दिनांक 04, एवं 06 मार्च 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  4. दिनांक 01 एवं 08 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  5. दिनांक 03 एवं 10 मार्च, 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  6. दिनांक 01, 06 एवं 08 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  7. दिनांक 02, 07 एवं 09 मार्च, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. दिनांक 01, 04 एवं 08 मार्च 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  9. दिनांक 02, 05 एवं 09 मार्च, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  10. दिनांक 01 मार्च से 09 मार्च 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।