रायपुर। भाजपा रायपुर जिला में आज कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किया वादा- संपत्ति कर आधा, व यूजर चार्ज समाप्त करने की मांग को लेकर कार्यकर्ता व जनता की विशाल भीड़ के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बंगले के घेराव किया।
भैयाजी ये भी देखे : Breaking : डॉ. चंदेल बने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति,…
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ तेलीबांधा तालाब में एकत्र हुवे। जनता में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भारी आक्रोश था। वहाँ से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, श्रीचन्द सुन्दरनी , नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव, मीनल चौबे के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगला घेराव के लिए निकले।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “कांग्रेस की अनिच्छा के बाद भी युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। लेकिन जब जब कांग्रेस को मौका मिला उन्होंने सिर्फ जनता को लूटा है।
यूजर चार्ज के नाम से नगरी निकाय अवैध उगाही का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रायपुर शहर को महानगर बनाया। हमने जनता की सुविधा के लिए अंडर ब्रिज ओवर ब्रिज का जाल बिछा दिया। पर इस सरकार ने वादाखिलाफी के अतिरिक्त 3 साल में कोई कार्य नहीं किया।”
महिलाएं ही होती है शिकार-मीनल
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा इस सरकार के अत्याचार का आखिरी शिकार महिलाएं ही होती हैं। क्योंकि उन्हें ही घर चलाना है। इस यूजर चार्ज से इन महिलाओं के घर का बजट बिगड़ गया है।
भैयाजी ये भी देखे : श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा के लिए सपत्नीक श्रीलंका रवाना हुए योगेश…
और इसलिए आज बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध करने इस प्रदर्शन में शामिल हुई है और इस महिला शक्ति के सैलाब के आगे यह सरकार ठहर नहीं पाएगी। रैली को पूर्व विधायक नंदे साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राजीव अग्रवाल ओंकार बैस ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया।