spot_img

रूस-यूक्रेन विवाद से दुनिया को आर्थिक चोट, सात साल में सबसे महंगा हुआ कच्चा तेल

HomeINTERNATIONALBUSINESSरूस-यूक्रेन विवाद से दुनिया को आर्थिक चोट, सात साल में सबसे महंगा...

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच विवाद बढ़ने से तेल आपूर्ति में बाधा की आशंकायें तेज हो गयीं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सात साल के उच्चतम स्तर 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : तेंदुए के खाल की तस्करी करते 3 गिरफ़्तार, ग्राहक…

अंतराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल मंगलवार को 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि इससे पहले इसके दाम 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थे। सऊदी अरब के बाद रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है और साथ ही वह प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। तेल बाजार में रूस का दबदबा ही आपूर्ति संकट की आशंका को तेज कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के उन इलाकों को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया है, जो वहां के विद्रोहियों के कब्जे में थे। रूस के आक्रामक तेवर को देखते हुए कई पश्चिमी देशों ने उस पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

कच्चे तेल के बाज़ार पर पड़ेगा असर

जानकारों की मानें तो रूस पर प्रतिबंध लगाने से वह कम कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का निर्यात करेगा जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

भैयाजी ये भी देखे : अच्छी ख़बर : बस्तर आईजी शुरू कर रहे जनदर्शन, सोमवार को…

इधर यूक्रेन संकट का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है। निवेशक यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की बढ़ती आशंका से चिंतित होकर बिकवाल बन गये हैं।