spot_img

देश में 24 घंटे में 13 हजार 405 नए संक्रमित, संक्रमण का गिरा ग्राफ

HomeNATIONALदेश में 24 घंटे में 13 हजार 405 नए संक्रमित, संक्रमण का...

नई दिल्ली। भारत में मंगलवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 13 हजार 405 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 235 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें से 41 मौतें केरल ने बैकलॉग के तौर पर जोड़ा है। नए केस दर्ज होने के बाद देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 28 लाख 51 हजार 929 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 81 हजार 75 है। एक्टिव केस संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 फीसदी हैं।

भैयाजी यह भी देखे: जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

34 हजार 226 लोग कोविड से रिकवर

अब तक देश में कोविड से कुल 4 करोड़ 21 लाख 58 हजार 510 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले एक दिन में 34 हजार 226 लोग COVID-19 से रिकवर हुए हैं। रिकवरी रेट 98.38% चल रहा है। 235 मौतों के साथ अब अब तक भारत में कोविड से मरने वालों की संख्या 5 लाख 12 हजार 344 हो चुकी है।

10 लाख 84 हजार 247 कोविड टेस्ट

पिछले 24 घंटों में देशभर में 10 लाख 84 हजार 247 COVID-19 टेस्ट हुए हैं। वहीं, संक्रमण के प्रसार के बाद से अब तक कुल 76.12 करोड़ टेस्टिंग हो चुकी है। अगर वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो ताजा अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 35 लाख 50 हजार 868 वैक्सीन डोज दिए गए हैं।