spot_img

सड़क दुर्घटना में मृत महिलाओं के परिजनों को मिली 25 हजार की सहायता

HomeCHHATTISGARHसड़क दुर्घटना में मृत महिलाओं के परिजनों को मिली 25 हजार की...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए सड़क दुर्घटना में मृत भिलाई निवासी 06 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि दे दी गई है। अभनपुर एस.डी.एम ने यह राशि मृतकों के परिजनों को दी है।

भैयाजी ये भी देखे : Breaking : 65 लीटर शराब और 250 किलो महुआ जप्त, आबकारी…

वहीं सड़क हादसे में घायल 5 महिलाओं का इलाज मेडिकल कॉलेज के अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि आज सुबह 6 बजे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर अभनपुर के केन्द्री में मोनफोर्ट स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में 06 महिलाओ की मृत्यु हो गई है और 05 अन्य महिलाएं इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुई हैं। सभी महिलाएं भिलाई की रहने वाली है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए और मृतक महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता भी तत्काल देने को कहा।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार की अपील, कोविड का संक्रमण पूरी तरह…

अभनपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने सड़क दुर्घटना में मृत रीना करमाकर, सुचित्रा साहा, सविता रानी और मीरा दास के पुत्रों को 25 -25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी। वहीं मृतक रीना चौधरी और अर्जना मौला के पतियों को 25 -25 हजार रूपये की सहायता दी गई है।