spot_img

Ukraine पर हमला कर Russia ‘अपने पैरों पर मारेगा कुल्हाड़ी’ : Joe Biden

HomeINTERNATIONALUkraine पर हमला कर Russia 'अपने पैरों पर मारेगा कुल्हाड़ी' : Joe...

एजेंसी। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका अब भी बनी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने यह कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूरोप में बढ़ते संकट के बीच क्षेत्र की यात्रा पर रवाना हुए हैं।

भैयाजी ये भी देखे : भारत में COVID-19 के मिले 30 हजार 615 नए केस

बाइडन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ऐसा कोई भी कदम ‘‘खुद को चोट पहुंचाने” वाला साबित होगा। उन्होंने मॉस्को को आगाह किया कि अमेरिका और उसके सहयोगी दे ‘निर्णायक” रूप से प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे को हल करने के लिए कूटनीतिक तरीके से बातचीत के लिए अब भी तैयार हैं। उसने कहा कि रूस के 1,50,000 से अधिक सैनिक अब भी यूक्रेन सीमा पर एकत्रित हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति (Joe Biden)  ने कहा, ‘‘द्वितीय विश्वयुद्ध की आवश्यकता थी, लेकिन अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो यह मर्जी से किया गया युद्ध या बिना वजह का युद्ध होगा। मैं उकसावे के लिए नहीं, बल्कि सच बोलने के लिए ये चीजें कहता हूं क्योंकि सच, जवाबदेही मायने रखती है। अगर रूस आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में हमला करता है तो यूक्रेन के लिए मानवीय क्षति बहुत ज्यादा होगी। क्रेमलिन ने यूक्रेन पर हमला करने की योजना से बार-बार इनकार किया है, लेकिन मांग की है कि नाटो यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को अपने सदस्यों के तौर पर शामिल न करें।

अमेरिकी राष्ट्रपति (Joe Biden) ने यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने से भी इनकार किया।उन्होंने कहा, ‘‘मैं यूक्रेन में लड़ाई के लिए अमेरिकी सैनिकों को नहीं भेजूंगा। हमने यूक्रेन की सेना को उनकी रक्षा करने में मदद करने के लिए उपकरण भेजे हैं। हमने उन्हें प्रशिक्षण और परामर्श दिया है। अमेरिका पूरी ताकत के साथ नाटो क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन की रक्षा करेगा।