spot_img

सूबे के सबसे बड़े नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

HomeCHHATTISGARHसूबे के सबसे बड़े नगर निगम रायपुर के कर्मचारियों को नहीं मिली...

रायपुर। सूबे का सबसे बड़ा नगर निगम रायपुर फिलहाल आर्थिक टांगी से गुजर रहा है। आलम ये है कि निगम अपने ही कर्मचारियों का वेतन नहीं दे पा रहा है।

भैयाजी ये भी देखे : बस्तर संभाग में अनूठा फैशन शो, आदिवासी संस्कृति के साथ ट्रांसजेंन्डर्स…

जानकारी के मुताबिक रायपुर नगर निगम में लगभग 1400 से ज़्यादा अफसर और कर्मचारी मिल कर काम करते है। इन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिसके बाद निगम के कर्मचायरियों में नाराज़गी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जनवरी महीने का वेतन फरवरी महीने के 14 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है। निगम अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ तक़रीबन 1400 अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत है।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का…

जिनका कुल वेतन 8 करोड़ पचास लाख रुपए के लगभग होता है, जो अब तक नहीं मिल पाया है। इस मामलें में निगम के अफसर जल्द ही कमिश्नर और महापौर से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे है।