spot_img

Corona Update : देशभर में मिले 55 हज़ार नए कोरोना मरीज़, 8 लाख एक्टिव केस

HomeNATIONALCorona Update : देशभर में मिले 55 हज़ार नए कोरोना मरीज़, 8...

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में भारत मे 55,342 नए कोरोना मरीज़ो की पहचान हुई है।  इन नए मरीज़ों के साथ अब देश मे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख 75 हजार पार कर चुकी है। इनमें से एक लाख 9 हजार 856 मरीजों की जान कोरोना की वजह से गई है। वहीं रिकवरी करने वाले मरीज़ों की संख्या 62 लाख से ज्यादा है, भारत मे वर्तमान स्थिति में एक्टिव केस की संख्या 8,38,729 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 706 मरीजों की जान गई है।

           ICMR के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,89,45,107 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 10,73,014 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।
महाराष्ट्र अब भी अव्वल
दुनिया भर में कोरोना के एक्टिव केस के मामले में भारत का दूसरे नंम्बर पर आता है। वहीं कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या के हिसाब से भी भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का तीसरे नंबर पर है। देश के भीतर सबसे ज़्यादा केस महाराष्ट्र में मिल रहे है। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस है।