spot_img

दूल्हे संग विदा हुई, रास्ते में टॉयलेट के लिए उतरी और प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन

HomeCHHATTISGARHदूल्हे संग विदा हुई, रास्ते में टॉयलेट के लिए उतरी और प्रेमी...

रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक हैरान (CG NEWS) करने वाली घटना हुई। शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई दूल्हे संग हुई। रास्ते में दुल्हन ने टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मानपुर में पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।

भैयाजी यह भी देखे: नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ताम्रध्वज,कहा समय पर पूरा करें काम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा निवासी  युवती  की शादी बीते 6 फरवरी को महाराष्ट्र के सांवरगांव निवासी युवक से हुई। शादी की रस्में लड़की के पैतृक गांव बालोद जिले के दल्लीराजहरा में पूरी की गईं। शादी के बाद उसकी विदाई दूल्हे के साथ कर दी गई। 7 फरवरी के तड़के दोनों की विदाई हुई। गाड़ी राजनांदगांव के मानपुर के पास पहुंची तो दूल्हन ने टॉयलेट (CG NEWS) का बहाना बनाया और गाड़ी से उतर गई। इसके बाद वापस ही नहीं लौटी। अंधेरे में दुल्हन के गायब होने से ससुरालियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बीते 8 फरवरी को कांकेर की कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ा।

वाट्सएप पर भेजा लाइव लोकेशन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती (CG NEWS) का प्रेम संबंध बस्तर निवासी विकास गुप्ता के साथ लंबे समय से था। शादी से पहले लड़की को घर में कई पाबंदियां लगा दी गईं थीं, जिसके चलते वो भाग नहीं पाई। इसलिए उसने ससुराल जाते समय रास्ते से ही भागने की योजना बनाई। विदाई के बाद वो लगतार वाट्सएप पर अपने प्रेमी विकास को लाइव लोकेशन भेजती रही। फिर सही मौका देखकर टॉयलेट के बहाने गाड़ी से उतरी और फरार हो गई। आरती ने पुलिस को बताया कि उसने लड़के को भगाया है, लड़के ने उसे नहीं। पुलिस दोनों को कोतवाली थाने लाई और फिर मानपुर थाना पुलिस को सौंप दिया है।