लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने राज्य की कानून व्यवस्था की जमकर सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को अब ‘चाऊमीन’ बेचनी पड़ रही है।
भैयाजी यह भी देखे: रिलायंस जियो की सेवाएं लगभग आठ घंटे तक बाधित, प्रबंधन ने माफ़ी मांगी
दिल्ली रोड स्थित विनस गार्डन में मेरठ दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने यह भी दावा किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलाकर सरकार बनाने जा रही है।
36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ
मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, वहीं अवैध कत्लखाने बन्द किये। जहां बूचड़खाने थे, वहीं अब स्कूल संचालित हो रहे हैं। उन्होंऩे कहा, ‘‘योगी सरकार में किए गए विकास कार्य ट्रेलर थे। इस बार 2022 में उत्तर प्रदेश में बनने वाली भाजपी की सरकार फाइनल दिखाएगी।
’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा है तो विकास है, रोजगार है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास करने वाली पार्टी है। सपा की सरकार में आए दिन उत्तर प्रदेश दंगों की आग में झुलसा था, लेकिन अब भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अपराधी या तो उप्र छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में बंद हैं।