spot_img

चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान की ज़मींन हुई नीलाम, जल्द मिलेंगे निवेशकों को पैसे

HomeCHHATTISGARHचिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान की ज़मींन हुई नीलाम, जल्द मिलेंगे निवेशकों...

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की ग्राम घोटिया स्थित भूमि खसरा नंबर 344/1, 344/2 रकबा 5 एकड़, 4.72 एकड़ के नीलामी प्रक्रिया निर्विवाद से पूर्ण की गई।

भैयाजी ये भी देखे : राहुल गांधी के बयान पर ज्योतिरादित्य का तंज़, ऐसा वक्तव्य कोई…

जिसमें बेस प्राइस 5 लाख 79 हजार 055 रूपए था, जिसके लिए अंतिम बोली 28 लाख 10 हजार रूपए में समाप्त हुई। कुल 23 लोगों द्वारा बोली लगाई गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले में चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही कर निवेशकों की राशि उन्हें वापस लौटाई जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में चिटफंड कंपनियों पर निरंतर अभियान चलाकर संपत्तियों के कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जा रही है।

इन कंपनियों के निवेशकों को लौटा रहे रक़म

राजनांदगांव में अब तक 16 हजार 942 निवेशकों को कुल 11 करोड़ 22 लाख 46 हजार 293 रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है। याल्स्कों रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड के 16 हजार 796 निवेशकों की 9 करोड़ 78 लाख 80 हजार 232 रूपए की राशि वापस की गई। वर्तमान में मटिया स्थित कुछ संपत्तियों की नीलामी से लगभग 34 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। ग्राम मटिया, साल्हे एवं हरडुवा के शेष संपत्तियों की नीलामी की कार्यवाही जारी है।

एव्हीएम रियल स्टेट एण्ड एलाईड लिमिटेड के 46 निवेशकों को 46 लाख 23 हजार 630 रूपए की राशि लौटाई गई। सेबी के आदेशानुसार कंपनी के कुल 46 निवेशक थे। सभी निवेशकों को शत प्रतिशत राशि लौटाई जा चुकी है।

भैयाजी ये भी देखे : अलग ख़बर : प्रशासन की अच्छी पहल, नक्सलगढ़ में बच्चों को…

अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एण्ड डेयरीज केयर कंपनी लिमिटेड के 100 निवेशकों को 97 लाख 42 हजार 431 रूपए रूपए की राशि लौटाई गई। वर्ममान में 386 निवेशकों को भुगतान हेतु 63 लाख रूपए बैंक ड्राफ्ट तैयार कराये जा रहे हैं। जल्द ही निवेशकों को वितरण किया जाएगा।