spot_img

Train Cancel : दुर्ग से चलने वाली गाड़ियां रद्द, 6 से 13 फरवरी तक प्रभावित हुई ये ट्रेनें

HomeCHHATTISGARHTrain Cancel : दुर्ग से चलने वाली गाड़ियां रद्द, 6 से 13...

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के दुर्ग स्टेशन से चलने वाली आठ गाड़ियां रद्द (Train Cancel) कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने ये फैसला इस रूट के लाइन पर होने वाले काम कागज़ों को देखते हुए लिया है।

भैयाजी ये भी देखे : बजट 2022 : बिलासपुर रेल ज़ोन को मिले 8063 करोड़, नई लाइन, दोहरीकारण पर ज़ोर

रेल अफसरों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रूपोंद-झलवारा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य में नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एन आई) का काम किया जाना है। ये कार्य 06 फरवरी से 09 फरवरी 2022 तक यानी 04 दिन टाक चलेगा।

इसके बाद यहीं इंटरलॉकिंग का काम भी 10 फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के चालते कुछ यात्री गाड़ियों को रद्द (Train Cancel) करने का फैसला रेल प्रशासन ने लिया है। रायपुर मंडल में प्रभावित होने वाली गाड़िया निम्नानुसार है।

Train Cancel : ये गाडियां हुई रद्द

1) दिनांक 06, 08 एवं 13 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

2) दिनांक 07, 09 एवं 14 फरवरी 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

3) दिनांक 04, 08 एवं 11 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

04) दिनांक 05, 09 एवं 12 फरवरी 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

5) दिनांक 09 एवं 11 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6) दिनांक 06, 11 एवं 13 फरवरी 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

07) दिनांक 08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08) दिनांक 10 फरवरी 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।