spot_img

महज़ 20 साल की उम्र में “प्लास्टिक फ्री वर्ल्ड” की अलख जगाने निकला रोहन…

HomeCHHATTISGARHमहज़ 20 साल की उम्र में "प्लास्टिक फ्री वर्ल्ड" की अलख जगाने...

रायपुर। पूत के पांव पालने में दिखाई देते है, इस कहावत को चरितार्थ कर रहे है रोहन अग्रवाल। वैसे तो रोहन की उम्र महज़ 20 साल की है लेकिन उन्होंने अपने कांधे पर जो ज़िम्मा उठाया है वो उनकी उम्र से कहीं बड़ा है।

भैयाजी ये भी देखे : राहुल के दौरे पर विष्णुदेव का तंज़, कहा-डींगें हांकने के अलावा…

रोहन देश दुनिया को प्लास्टिक फ्री बनाना चाहते है, इसके इस्तेमाल पर पाबंदी की अलख जगाने के लिए वो पैदल चलकर लोगों तक ये संदेश दे रहे है।

बक़ौल रोहन प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए 25 अगस्त 2020 से अपने पैदल सफर की शुरुआत की। वे अब तक देश के 16 राज्यों को पैदल चलकर नाप चुके है। रोहन का लक्ष्य प्लास्टिक से मुक्ति के इस संदेश को लेकर रूस के साइबेरिया तक पैदल यात्रा करने का है।

राज्यपाल से मिला रोहन

राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में रोहन अग्रवाल ने मुलाक़ात की। रोहन ने उन्हें बताया कि वे देश के अनेक राज्यों की पैदल यात्रा कर रहे हैं, जिससे उन्हें अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को जानने-समझने का मौका मिलता है। साथ ही रोहन ने ये भी बताया कि वे अपने भ्रमण के दौरान प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों से भी लोगों को आगाह करते हैं।

उनका इरादा साइबेरिया तक यात्रा करने का है। राज्यपाल ने रोहन को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने शाल और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। रोहन ने बताया कि वे गत दो वर्षों से पैदल यात्रा कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना आदि अनेक राज्यों की यात्रा कर चुके हैं।

सीएम भूपेश ने की रोहन की सराहना

अपने पैदल इस सफर में रोहन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुँचे। जहां उन्होंने गुरुवार की देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में मुलाकात की। रोहन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि वे दुनियाभर में प्लास्टिक बंदी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पदयात्रा पर निकले है।

भैयाजी ये भी देखे : बजट 2022 : बिलासपुर रेल ज़ोन को मिले 8063 करोड़, नई…

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी उम्र 20 वर्ष है और दुनिया के कोने कोने तक वे अपने इस संदेश को पहुँचाने के लिए पैदल सफ़र कर रहे है। सीएम बघेल ने छोटी सी उम्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पदयात्रा कर रहे रोहन अग्रवाल के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी।