spot_img

IND vs SL Test 2022 : भारत-श्रीलंका के बीच पिंक बॉल से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

HomeSPORTSIND vs SL Test 2022 : भारत-श्रीलंका के बीच पिंक बॉल से...

मुंबई। भारत और श्रीलंका (IND vs SL Test 2022) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज बेंगलुरु में पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस बात की पुष्टि गुरूवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की है।

भैयाजी ये भी देखे : “गंगूबाई काठियावाड़ी” का एक और पोस्टर रिलीज़, आलिया बोली…आ रही है गंगू !

इसके पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज खेलेगी, जो 20 फरवरी को कोलकाता में समाप्त होगी। इस सीरीज के बाद भारत तीन टी20 और फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में होने वाले दो टेस्ट के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा।

गांगुली ने मीडिया से इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि “IND vs SL Test 2022 के लिए पिंक बॉल से टेस्ट मैच बेंगलुरु में होगा। हमने अभी तक श्रीलंका सीरीज के लिए सभी स्थानों पर फैसला नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

IND vs SL Test 2022 में कप्तान कौन

इधर सभी की नज़रें टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान पर भी टिकी हुई है। दरअसल विराट कोहली कप्तानी पद से हटने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए एक नया कप्तान होगा। गांगुली ने इस मामलें में कहा कि “लंबे समय तक कप्तान के विकल्पों पर फैसला चयन समिति को करना है। यह चयनकर्ताओं पर छोड़ देते हैं। वे कप्तानी के बारे में जो भी फैसला करेंगे, हम उसी पर चलेंगे।”

भैयाजी ये भी देखे : रूस में शूट कर रही ऐक्ट्रेस हिमांशी खुराना… कहा – उम्मीद है लोग पसंद करेंगे

IPL 2022 भारत में होंगे मैच

इसके आलावा उन्होंने IPL 2022 के आयोजन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। गांगुली ने कहा कि “आईपीएल 2022 भारत में आयोजित किया जाएगा, जब तक कि कोविड-19 मामलों के कारण हालात खराब नहीं होते। जहां तक स्थानों का सवाल है, हम महाराष्ट्र-मुंबई और पुणे में मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहे हैं। हम इस पर फैसला करेंगे। नॉकआउट चरणों के लिए स्थानों का निर्णय बाद में लिया जाएगा।”