spot_img

बीते 24 घंटे में कोरोना के ढाई लाख नए मरीज़, देशभर में 627 ने तोड़ा दम

HomeNATIONALबीते 24 घंटे में कोरोना के ढाई लाख नए मरीज़, देशभर में...

 

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2 लाख 51 हज़ार नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 627 लोगों ने महामारी से अपनी जान गंवाई। अच्छी बात ये रही कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,47,443 लोग ठीक हुए।

खास बात ये है कि गुरुवार की तुलना में भारत में कोरोना के करीब 35000 कम केस सामने आए। गुरुवार को कोरोना के 2.86 लाख केस मिले थे। वहीं, 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में एक्टिव केस 21 लाख से ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक्टिव केस 21,05,611 है। यह कुल केस का 5.18% है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 15.88% है। भारत में अब तक 93.60% की दर से 3,80,24,771 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,64,44,73,216 डोज लग चुकी हैं।