spot_img

बिलासपुर में चल रहे NHAI के कामकाज देखने पहुंचे कलेक्टर, तेज़ी लाने दिए निर्देश

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर में चल रहे NHAI के कामकाज देखने पहुंचे कलेक्टर, तेज़ी लाने...

बिलासपुर। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने बिलासपुर में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। वर्षो से लंबित प्रोजेक्ट तिफरा फ्लाई ओवर अब लगभग पूर्णता की ओर है। आज उन्होंने NHAI के निर्माणाधीन कार्यो का जायजा लेकर कार्य को कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए और पूरी सावधानी बरतते हुए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने कहा।

भैयाजी ये भी देखे : “चंदैनी गोंदा” की गायिका माया खापर्डे का निधन, छालीवुड में शोक…

कलेक्टर डाॅ. मित्तर ने आज NHAI के दो महत्वपूर्ण कार्य रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर और बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण किया। एन.एच.ए.आई. के कार्यो का निरीक्षण कलेक्टर ने विगत 06 माह पूर्व भी किया था।

वे लगातार इन कार्यो की मानिटरिंग स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले रायपुर से बिलासपुर रोड में निर्माणाधीन पेण्ड्रीडीह फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर 800 मीटर लंबा है। एन.एच.ए.आई. के मौजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जानकारी विस्तार से दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को इस कार्य को फरवरी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए।

NHAI : बिलासपुर से पथरापाली सड़क

बिलासपुर से पथरापाली सड़क कार्य का निरीक्षण- कलेक्टर ने बिलासपुर से पथरापाली सड़क, लंबाई 56 कि.मी. का भ्रमण 24 कि.मी. कोनी तक कर निर्माण कार्य का लिया जायजा। निर्माण कार्यो पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया लेकिन कुछ जगहों पर निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

भैयाजी ये भी देखे : परीक्षाओं का रविवार, UPSC मेंस 2020, TET 2020 और SSC 2020…

कलेक्टर ने इस सड़क के कार्य में 2 फ्लाईओवर और एक ब्रिज के 3 स्पैन के कार्यो में गति लाने कहा। सड़क निर्माण का कार्य मार्च माह के अंत पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यो की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।