रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन विभाग में तीन भारतीय वन सेवा (IFS) के अफसरों का तबादला किया है। इसमें IFS चूड़ामणि सिंह उप वन मंडल अधिकारी, मुंगेली वन मंडल को कवर्धा वन मंडल का वन मंडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं दिलीप राज प्रभाकर कवर्धा वन मंडल अधिकारी को वन मंडल अधिकारी खैरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
भैयाजी ये भी देखे : Video : प्रदेश में लॉक डाऊन को लेकर CM भूपेश का…
साल 2015 बैच के IFS संजय यादव को खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी से कार्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नया रायपुर में पदस्थापना दी गई है। इस बाबत वन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने आदेश जारी किए।