spot_img

84 साल के शख्स ने 11 बार लगवा लिया कोरोना टीका, अब ये कार्रवाई करेगा विभाग

HomeNATIONAL84 साल के शख्स ने 11 बार लगवा लिया कोरोना टीका, अब...

पटना। कोरोना टीकाकरण (CORONA) के तहत अभियान चलाकर पूरे देश में लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। आबादी के एक बड़े हिस्से को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इस बीच कुछ चुनिंदा मामले ऐसे भी हैं जिन्हें एक से ज्यादा वैक्सीन लग गई है।

यहां हम आपको कोरोना वैक्सीन का एक से डोज लगाने का अनोखा किस्सा सुनाने जा रहे हैं। यह सच्चई घटना है बिहार के मधेपुरा की। जिस शख्स ने एक से अधिक बार टीका (CORONA) लगावाया है उनका नाम है ब्रह्मदेव मंडल। इनकी उम्र 84 साल है और इन्होंने तीन या चार बार नहीं, पूरे 11 बार टीका लगवाया है।

भैयाजी ये भी देखे : शहर के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर, धीमी रफ़्तार…

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मदेव मंडल मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत औराय गांव के रहने वाले हैं। खुद ब्रह्मदेव ने बताया कि इन्होंने पिछले 10 महीने में अलग-अलग स्थानों पर जाकर 11 बार टीका लगाया है। इनका कहना है कि टीका लगने के बाद इनके घुटने का दर्द कम हो गया। यही कारण है कि एक के बाद एक टीका लगाते गए। उन्होंने लंबे समय तक ग्रामीण चिकित्सक का भी काम किया है। वे मोबाइल नंबर बदल-बदलकर टीका लेते थे। कभी आधार कार्ड तो कभी राशन कार्ड से भी टीका लेते थे।

12वां डोज लेते समय पकड़े गए, जानिए आगे क्या होगा

12वां डोज लेते समय ब्रह्मदेव पकड़े गए। वे 12वीं बार टीका (CORONA) लगवाने के लिए चौसा केंद्र पहुंच थे। यहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया। पुरैनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। उनपर प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव है।