spot_img

कैबिनेट बैठक से पहले डिप्‍टी CM तारकिशोर प्रसाद समेत 4 मंत्री कोरोना पॉजिटिव

HomeNATIONALकैबिनेट बैठक से पहले डिप्‍टी CM तारकिशोर प्रसाद समेत 4 मंत्री कोरोना...

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि बिहार (BIHAR NEWS) के उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

यहीं नहीं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के अशोक चौधरी और सुनील कुमार पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल, आज यानी बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक से मंत्रियों को RT-PCR जांच के लिए सैंपल्‍स (BIHAR NEWS) लिए गए थे, जिसके बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भैयाजी ये भी देखे : देश के 8 राज्यों में नाइट कर्फ्यू, पढ़े पूरी लिस्ट

अधिकारियों में हड़कंप मच गया

नीतीश कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अधिकारियों में (BIHAR NEWS) हड़कंप मच गया है। कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद ये सभी एहतियातन आइसोलेट हो गए हैं। बता दें कि बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक होने वाली है।बिहार में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप जाहिर है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर शुरू चुकी है।

जिसके बाद सरकार ने एहतियातन कई तरह की पाबंदियां लागू की हुई हैं। बिहार में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। अब तक आम जनता के साथ साथ कई नेता भी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह ने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की थी।