spot_img

भिलाई-चरोदा नगर निगम में महापौर-सभापति चुनाव आज

HomeCHHATTISGARHभिलाई-चरोदा नगर निगम में महापौर-सभापति चुनाव आज

भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम (BHILAI NAGAR NIGAM) में सोमवार 3 जनवरी  को महापौर व सभापति का चुनाव किया जाएगा। चरोदा नगर निगम के कांग्रेस पार्षद चुनाव के बाद से ही अज्ञातवास पर हैं। तीन जनवरी को निगम का प्रथम सम्मेलन होना है। इसे देखते हुए रविवार की देर रात उनके अज्ञात वास से लौटने की बात कही जा रही है। शपथ ग्रहण के बाद महापौर व सभापति पद के लिए चुनाव होगा।

भैयाजी ये भी देखे : रायपुर कोर्ट में कालीचरण महाराज की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज, प्रोटेक्शन वारंट के लिए ठाणे पुलिस ने लगाई अर्जी

भिलाई चराोद निगम (BHILAI NAGAR NIGAM) में कांग्रेस के 19 पार्षद हैं। सभापति पद के लिए कांग्रेस पार्षदों में अब सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा के 15 पार्षद हैं और भाजपा संगठन कांग्रेस को वाक ओर देने के मूड में नहीं है। इस निकाय में 6 निर्दलीय पार्षद हैं। कांग्रेस को अब भी बहुमत के लिए दो पार्षदों की जरुरत है। हालांकि एक निर्दलीय पार्षद शारदा मदनकर कांग्रेस में शामिल हो गई है। उनको मिला कर कांग्रेस की पार्षद सदस्य संख्या 20 हो गई है। खबर है कि बचे हुए पांच निर्दलीय पार्षद दोनों दलों के संपर्क में हैं।

वाक ओवर नहीं देगी भाजपा

भिलाई चरोदा निगम में भाजपा के 15 पार्षद है। अगर पांच निर्दलीय पार्षद (BHILAI NAGAR NIGAM) भी उनके पास आ जाते हैं तो उनकी संख्या 20 होगी। बहुमत से एक कदम दूर। हालांकि भाजपा महापौर व सभापति के लिए कांग्रेस को वाक ओवर देने के मूड़ में कतई नहीं है। इसलिए भाजपा ने अपने पार्षदों को अज्ञात वास में भेजकर संभावना टटोलना शुरू कर दिया है। तीन जनवरी को भिलाई चरोदा की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।