spot_img

स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह का आरोप, पदमा देवी करवा सकतीं है मेरी हत्या

HomeCHHATTISGARHस्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह का आरोप, पदमा देवी करवा...

रायपुर। खैरागढ़ राज परिवार का विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में खैरागढ़ राज परिवार के उत्तराधिकारी और राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनकी विधवा पत्नी विभा सिंह ने पूर्व पत्नी पदमा देवी पर गंभीर आरोप लगाए है।

भैयाजी ये भी देखे : केंद्र सरकार ने वापस ली कपड़ों में GST की बढ़ोत्तरी, योगेश…

विभा सिंह ने संपत्ति को लेकर पदमा देवी के द्वारा उन पर जानलेवा हमला करने की बात कही है। राजधानी रायपुर में एक पत्रकार वार्ता लेकर विभाग सिंह ने इस बात का भी उल्लेख किया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

विभा सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 30 दिसंबर को उदयपुर पैलेस को खोलने के लिए प्रशासनिक अमले ने उन्हें बुलवाया था, जिसमें दूरभाष के जरिए उन्हें यह सूचना दी गई थी कि यदि वे नहीं पहुंचते हैं तो पैलेस का ताला तोड़ दिया जाएगा। जिस बात पर आनन-फानन में विभा सिंह वहां पहुंची।

उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर पैलेस पहुंचने पर पहले ही पदमा देवी के इशारे पर वहां गुंडे और भीड़भाड़ इकट्ठा कर मेरे खिलाफ माहौल तैयार किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि “इस दौरान मेरी गाड़ी पर भी पथराव किया गया और मुझ पर भी जानलेवा हमला किया गया।

क़ानून हो चूका है तलाक़

विभा सिंह ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि “स्वर्गीय देवव्रत सिंह ने अपनी पूर्व पत्नी पदमा देवी को 11 करोड रुपए और नोएडा में एक बंगले के साथ विधिवत तलाक दिया था। बावजूद इसके उनकी संपत्ति को हड़पने की नीयत से भी दिल्ली से खैरागढ़ आकर अवैध रूप से निवास कर रही है, और लगातार षड्यंत्र कर राजमहल में प्रवेश करना चाहती है।

पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पथराव के दौरान पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। विभा सिंह ने कहा कि 8 से 10 गाड़ियों में वहां तोड़फोड़ हुई मेरी गाड़ी में पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत जमकर पत्थरबाजी की गई, लेकिन इस मामले में प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही नहीं की।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : सुकमा एसपी सुनील शर्मा समेत दो जवानों को…

शूटर के ज़रिए करा सकती है हत्या

विभा सिंह ने यह भी कहा कि पदमा देवी शूटरों के माध्यम से भी मेरी हत्या करा सकती हैं। मेरी छवि को खराब करने के लिए भी उनके द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिसमें कुछ कथित ऑडियो वीडियो मोबाइल के माध्यम से वायरल किया गया है। उन्होंने सीएम गृहमंत्री समेत डीजीपी से भी इस मामलें में न्याय देने की गुहार लगाई है।