spot_img

मुंबई में हाई अलर्ट, आतंकी हमला कर सकते हैं खालिस्तानी

HomeNATIONALमुंबई में हाई अलर्ट, आतंकी हमला कर सकते हैं खालिस्तानी

मुंबई। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने देश को चिंता में डाल दिया है। इस बीच मुंबई में आतंकी हमला (TERRORIST ATTACK) होने की आशंका है। महाराष्ट्र की राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिसकर्मियों की छु्ट्टियां रद्द कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस को सूचना मिली है कि खालिस्तानी संगठन नए साल में शहर में अटैक कर सकते हैं।

भैयाजी ये भी देखे : दिल्ली में ओमिक्रोन का कम्युनिटी स्प्रेड, स्वास्थ्य मंत्री के बयान ने बढ़ाई चिंता

रेलवे स्टेशनों पर तैनाती

इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस के जवानों की छुट्टियां और वीकली ऑफ कैंसिल कर दिए गए है। मुंबई रेलवे (TERRORIST ATTACK) के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि रेलवे पुलिल के तीन हजार से अधिक जवानों और अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया जा रहा है।

घरों से बाहर ना निकलने की हिदायत

पुलिस विभाग ने जनता को आवश्यकता न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि मुंबई में 1993, 2004 और 2006 में भयानक आतंकी हमला हुआ है। तब कई मासूमों (TERRORIST ATTACK)  की जान चली गई। ऐसे में मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

ओमिक्रोन से एक मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 के 5,368 नए मामले सामने आए। कुल 1,193 मरीज रिकवर हुए। 22 की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 18,217 है। वहीं प्रदेश में ओमिक्रोन केस की संख्या संख्या बढ़कर 450 हो गई है। गुरुवार को ओमिक्रोन के 198 मामले दर्ज किए गए। वहीं 28 दिसंबर को एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। रिपोर्ट से पता चला कि व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित था।