spot_img

रायपुर में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, मरकाम बोले-विकास की ओर अग्रसर…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, मरकाम बोले-विकास की ओर अग्रसर...

रायपुर। राजीव भवन रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 137 वी स्थापना दिवस पर झंडारोहण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पार्टी का झंडारोहण किया।

भैयाजी ये भी देखे : कांग्रेस का स्थापना दिवस, सोनिया बोली लोग भयभीत, लोकतंत्र और संविधान…

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेवादल, एनएसयुआई, इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों / प्रकोष्ठों / विभागो के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ध्वाजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की।

वही उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामना एवं बधाई दी। स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे हमारा प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने सरकार के विभिन्न कामकाजों के साथ संगठन के लिए कार्यों एक जिक्र कर सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। वहीँ निकाय चुनाव में मिली जीत के लिए भी उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया।

कांग्रेस सेवादल की हुई बैठक

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सेवादल के संगठन की मजबूती पर सभी ने अपनी अपनी सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल में जो अनुशासन और निष्ठा से कार्य करेगा उसे पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और जो कार्य नहीं करेगा उसे पद मुक्त कर दिया जाएगा।

भैयाजी ये भी देखे : Video : कालीचरण महाराज बोले, मुझे फांसी पर भी चढ़ा दोगे…

उन्होंने महिला यंग ब्रिगेड के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको संगठन की मजबूती पर कार्य करने का निर्देश दिए। ताम्रकार ने आगे कहा कि जो भी सेवा दल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण नहीं लेगा उसे पद नहीं मिलेगा आने वाले पंचायत चुनाव में सेवादल के कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने में सहयोग करेंगे।