spot_img

देश में ओमिक्रोन के 578 केस, संक्रमितों की संख्या दिल्ली में सबसे ज्यादा

HomeNATIONALदेश में ओमिक्रोन के 578 केस, संक्रमितों की संख्या दिल्ली में सबसे...

दिल्ली। भारत में ओमिक्रोन (OMICRON) के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन फैल गया है। सोमवार सुबह की स्थिति के अनुसार, भारत में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। बता दें, 2 दिसंबर को भारत में ओमिक्रोन का पहला मरीज मिला था। इसके बाद 22 दिसंबर को मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया था। अच्छी बात यह है कि भारत में अब तक Omicron से एक भी मौत नहीं हुई है। अब तक सामने आए मरीजों में से 151 ठीक हो चुके हैं।

भैयाजी यह भी देखे: धर्म संसद में बवाल: संत कालीचरण ने गांधी का किया अपमान, देर रात कांग्रेस अध्यक्ष FIR करवाने थाने पहुंचे

भारत में कोरोना केस की आज की स्थिति

भारत में कोरोना मरीजों (OMICRON) की रिकवरी का आंकड़ा 98.40 फीसदी पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों के बारे में बताया गया कि इस दौरान देश में कोरोना के 6,531 नए केस सामने आए हैं और 7,141 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 75,841 है।

राज्यों में ओमिक्रोन (OMICRON) के मरीज, जानिए कहां कितनी

  • दिल्ली: 142
  • महाराष्ट्र: 141
  • केरल: 57
  • गुजरात : 49
  • तेलंगाना: 41
  • तमिलनाडु: 34
  • कर्नाटक: 31
  • राजस्थान: 43
  • मध्य प्रदेश: 9
  • आंध्र प्रदेश: 6
  • बंगाल: 6
  • हरियाणा: 4
  • ओडिशा: 4
  • जम्मू-कश्मीर: 3
  • चंडीगढ़: 3
  • यूपी: 2
  • हिमाचल प्रदेश: 1
  • लद्दाख: 1
  • उत्तराखंड: 1