spot_img

कुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 की मौत, कई घायल

HomeNATIONALकुरकुरे-नूडल्स फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 10 की मौत, कई घायल

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हादसा (PATNA NEWS) हो गया है। यहां बेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 कर्मचारी की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। वहीँ आसपास की फैक्ट्रियों (PATNA NEWS)  के लोगों भी इस हादसे का शिकार हो गए है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं।

भैयाजी ये भी देखे : सहायक शिक्षकों की मांग का विधायक ध्रुव ने किया समर्थन

5 किलोमीटर तक धमाके की आवाज

बताया जा रहा है कि बॉयफर फटने का धमाका इतना तेज था कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री (PATNA NEWS)  भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस हदासे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।