spot_img

धान खरीदी केन्द्र कोड़ेबोड़ पहुंचे धमतरी कलेक्टर, देखी व्यवस्था, किसानों से की चर्चा

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी केन्द्र कोड़ेबोड़ पहुंचे धमतरी कलेक्टर, देखी व्यवस्था, किसानों से की...

धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेबोड़ में स्थित धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण धान लेने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए।

भैयाजी ये भी देखे : राशन दुकानों का सामान बाहर बेचा तो कार्ड होंगे निरस्त, खरीदी…

साथ ही कलेक्टर ने वहां मौजूद किसानों से चर्चा कर गुणवत्तायुक्त धान बेचने की अपील की। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए यहाँ की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। कलेक्टर एल्मा ने यहां पर समुचित स्टेकिंग, चबूतरा, आर्द्रतामापी यंत्र का उपयोग,

भैयाजी ये भी देखे : New Year Party में शामिल होंगे क्षमता से आधे लोग, फिलहाल…

बारदानों की उपलब्धता एवं भण्डारण सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं का मुआयना किया। इसके अलावा सही समय पर धान का उठाव सतत् जारी रखने के लिए भी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।