spot_img

IND vs SA Test : धोनी के रिकार्ड के करीब है ऋषभ पंत, बन सकते है नंबर वन…

HomeSPORTSIND vs SA Test : धोनी के रिकार्ड के करीब है ऋषभ...

मुंबई। भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Test) के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी का रिकार्ड तोड़ सकते है। पंत खुद एक ऐसे मुकाम में है जिसमें उन्हें ऐसा करने में ज़्यादा दुरी तय नहीं करनी होगी।

भैयाजी ये भी देखे : गंदी बात फेम फ़्लोरा सैनी ने सोशल मीडिया में बरपाया कहर, शेयर की हॉट तस्वीरें…

दरअसल अब तक विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भारत के लिए 25 टेस्ट मैचों में बिहाइंड द स्टंप रहते हुए 97 विकेट टीम को दिलाए है। दक्षिण अफ्रीका में भी भारत की तरफ से वे ही विकेटकीपिंग करेंगे।

ऐसे में वे महेंद्र सिंह धोनी के बिहाइंड द स्टंप विकेट दिलाने में MSD का रिकार्ड ब्रेक कर सकते है। धोनी ने इस मामलें में अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए 36 टेस्ट मैच लिए थे। अगर पंत (IND vs SA Test के पहले मैच में ही तीन विकेट झटकने में कामयाब होते है तो ये रिकार्ड उनके नाम हो जाएगा।

IND vs SA Test में है मौका

ऋषभ पंत के लिए ये एक सुहरा मौका भी साबित हो सकता है। इस रिकार्ड के बाद पंत ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर हो जाएंगे। अब तक इस मामलें में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर है।

भैयाजी ये भी देखे : फिल्म “योद्धा” में हुई दिशा पटानी और राशि खन्ना की एंट्री, करण जौहर ने किया स्वागत

धोनी के बाद रिद्धिमान साहा ने 37 टेस्ट में बिहाइंड द स्टंप 100 विकेट भारतीय टीम के खाते में जोड़े है। वहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने 39, नयन मोंगिया ने 41 और सैयद किरमानी ने 42 टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी।