spot_img

अजय, रमन के बिगड़े बोल ने भाजपा की दुर्गति की: सुशील आनंद

HomeCHHATTISGARHअजय, रमन के बिगड़े बोल ने भाजपा की दुर्गति की: सुशील आनंद

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (SUSHIL ANAND SHUKLA) ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की दुर्दशा के लिये रमन, अजय की भी धमकी जिम्मेदार है। जनता ने रमन सिंह और अजय चंद्राकर की दंभ को नकार दिया। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सिर्फ सामाजिक समरसता बिगाड़ने का काम कर रहे थे।

भैयाजी ये भी देखे : बीरगांव परिणाम: कांग्रेस को 19, भाजपा 10, जकांछ 6 और निर्दलीय 5

रमन सिंह कलेक्टर, एसपी को धमका कर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे थे। अजय चंद्राकर लोगो को जिन्दा बच कर नहीं जाने देने की धमकी दे रहे थे, वे हाथ पैर काटकर फेक देने की भी चेतावनी दे रहे थे। उन्होंने महिलाओं को बुर्के उतरवा देने की दिया था। बिरगांव में भाजपा की जीत के बड़े दावे करने वाले अजय चंद्राकर बिरगांव का नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर अपने पद से इस्तीफा कब देंगे। भाजपा के बड़े नेताओं के बिगड़े बोल (SUSHIL ANAND SHUKLA) को प्रदेश की जनता ने पसंद नहीं किया। सभा से अधिकारियों को धमकाने वाले भाजपा नेता रमन सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव का वार्ड नहीं बचा पाये। बिरगांव में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपा नेता अजय चंद्राकर अपने निर्वाचन क्षेत्र कुरूद में वार्ड नहीं बचा पाये। दोनों ही नेताओं के क्षेत्र से भाजपा बुरी तरह पराजित हो गयी।

भाजपा की दुर्दशा को नहीं रोक पाये

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (SUSHIL ANAND SHUKLA) ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी, नितिन नवीन वार्डो में पैदल घूम कर भी भाजपा की दुर्दशा को नहीं रोक पाये। भाजपा प्रभारी नितिन नवीन, भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय चुनाव के पहले प्रेस कांन्फ्रेस लेकर दावा किया था यह चुनाव परिणाम कंग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश होंगे। चुनाव परिणाम में भाजपा की बुरी तरह पराजय के बाद नितिन नवीन, विष्णुदेव साय हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर अपने-अपने पदों से इस्तीफा कब देंगे?