spot_img

पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम, कंधा देकर किया विदा

HomeCHHATTISGARHपूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम, कंधा...

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उन्होंने वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

भैयाजी ये भी देखे : गोधन न्याय योजना के 3 करोड़ 93 लाख रूपए किए ज़ारी,…

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखे : नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, ठंड से ठिठुरे मतदाता,…

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी का रविवार को उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। लीवर की समस्या से ग्रसित कांग्रेस नेता को गंभीर हलात में एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था। जहाँ उनका इलाज़ किया जा रहा था, आखिरकार रविवार को रमेश वर्ल्यानी ने इलाज के दौरान ही अपनी अंतिम साँस ली।