spot_img

1200 से अधिक जवानों की सुरक्षा में होंगे चुनाव

HomeCHHATTISGARH1200 से अधिक जवानों की सुरक्षा में होंगे चुनाव

भिलाई। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न (NIGAM CHUNAV) करवाने के लिए करीब 1200 जवान मोर्चा संभालेंगे। आसपास के जिलों के अलावा सीएएफ के जवान भी बूथों पर तैनात रहेंगे।

साथ ही दंगारोधी दस्ता भी बनाया गया है। जो किसी भी प्रकार का हंगामा या विवाद होने पर मोर्चा संभालेगा। अभी प्रदेश के दीगर जिलों से जवाए आए हैं। गुरुवार की शाम तक सीएएफ के करीब 500 जवान यहा पहुंचेंगे। जो चुनाव संपन्ना होने के बाद यहां से जाएंगे। इसेक अलावा थानों के करीब 100 जवान इस कार्य को संपन्ना कराएंगे। बता दें कि अभी तक पुलिस मुख्यालय से 450 जवान जिले में भेजे गए हैं। इसके अलावा रिजर्व के 150 जवानों को निर्वाचन के कार्य में लगाया गया है।

भैयाजी ये भी देखे : सीएम भूपेश बघेल का तंज़, कांग्रेस शासित सरकार का सम्मान नहीं करती केंद्र सरकार

जिले में कुल 600 जवान

वर्तमान (NIGAM CHUNAV) में जिले में कुल 600 जवान हैं। जो चुनावी ड्यूटी कर रहे हैं। अभी जितना बल मौजूद है। उसे चुनाव वाले थानों में बांट दिया गया है। सभी थानों को 30-30 जवानों का बल दिया गया है। साथ ही पांच एडी स्क्वाड बनाया गया है। जिसे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर भेजा जाएगा। गुरुवार की शाम को आने वाले सीएएफ के जवानों को भी चुनाव संपादन के कार्य में लगाया जाएगा।

चुनाव के पहले लगातार किया जाएगा फ्लैग मार्च

जवानों के आने के बाद पुलिस द्वारा जिले में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया जाएगा। जिले के जिन थाना क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं। वहां पर पुलिस जवान फ्लैग मार्च कर अपनी तैयारी दिखाएंगे। इससे बदमाशों और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनेगा। इससे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्ना करवाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही संवेदनशील बूथों(NIGAM CHUNAV)  निर्धारण का भी काम चल रहा है। ताकि वहां पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा सके।