spot_img

हमारी सरकार किसानों के साथ, धान खरीदी का बना रही नया रिकॉर्ड : मंत्री चौबे

HomeCHHATTISGARHहमारी सरकार किसानों के साथ, धान खरीदी का बना रही नया रिकॉर्ड...

रायपुर। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद अनेक कल्याणकारी निर्णय किसानों के हित में लिए गए हैं, हमारी सरकार किसानों के साथ हैं और किसान भी राज्य सरकार के साथ हैं। सरकार की पहल और प्रयासों का ही परिणाम है कि अब किसानों के चेहरे पर खुशहाली दिखती है। हमारी सरकार किसानों, ग्रामीणों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्परता से कार्य कर रही है और आगे भी करेगी। उक्त बातें कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे (RAVINDRA CHAUBEY) ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।

भैयाजी ये भी देखे : BJP ने 48 बागियों की सूची तैयार की, कांग्रेस अनुशासन समिति की जांच आज

भारतीयता की आत्मा में कृषि

कृषि मंत्री चौबे (RAVINDRA CHAUBEY) ने कहा कि भारतीयता की आत्मा में कृषि है। कृषि प्रधान राज्य में किसानों की समस्या को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने समझा और कृषि व किसानों के हित में कई अहम निर्णय लिए। कई अड़चनों के बाद भी किसानों को उन की लागत का उचित मूल्य मिले, इसके लिए सरकार ने नए प्रयास किए और राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर किसानों को राहत देने का काम किया। राज्य में नई सरकार का गठन होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की और सिंचाई कर माफ किया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य में कृषि को प्रोत्साहन मिला है। इसी का नतीजा है कि राज्य में बीते तीन सालों में कृषि का रकबा और किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य

कृषि मंत्री चौबे (RAVINDRA CHAUBEY) ने बताया कि बीते साल हमने 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की थी, इस साल एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जो राज्य में अब तक धान खरीदी का नया रिकॉर्ड होगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा धान खरीदी के लिए भारत सरकार से 5.25 लाख गठान बारदाने की मांग की गई थी, जिसमें अब तक राज्य को एक लाख गठान बारदाने भी नहीं मिल पाए हैं। इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने धान खरीदी की शुरुआत की और बारदाने की व्यवस्था किसान भाइयों, राइस मिलर्स एवं पीडीएस दुकानों के माध्यम से की जा रही है। कृषि मंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य में धान खरीदी के लिए बारदाना की कमी नहीं होने दी जाएगी और किसानों से पूरा धान खरीदा जाएगा।

लोगों की दिनचर्या में राम

कार्यक्रम के दौरान भगवान राम से जुड़े सवाल पर कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोगों की दिनचर्या में राम हैं। यहां लोगों के हर काम की शुरुआत राम से होती है। यहां राम कौशल्या के राम हैं, शबरी के राम हैं, आमजनता के राम हैं। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल रहा है, ऐसे में सरकार ने माता कौशल्या मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। वहीं वनवास के समय राम जिन रास्तों से गुजरे, उन्हें चिन्हित कर राम वन गमन पथ के रूप में विकसित करने का काम राज्य सरकार कर रही है।