spot_img

खेतों में बाल आश्रम के बच्चों से मज़दूरी करा रहा था प्रभारी अधीक्षक, हुआ निलंबित…

HomeCHHATTISGARHBASTARखेतों में बाल आश्रम के बच्चों से मज़दूरी करा रहा था प्रभारी...

दंतेवाड़ा। बालक आश्रम पोटाली के सहायक शिक्षक एवं प्रभारी अधीक्षक लिंगा राम मरकाम को निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दंतेवाड़ा ने ये निलंबन की कार्यवाही की है।

भैयाजी ये भी देखे : भालू का शिकार कर टुकड़े टुकड़े किए, छत में छिपाया…चार आरोपी…

जानकारी के मुताबिक पालनार विकास खण्ड कुआकोण्डा द्वारा बालक आश्रम शाला में अध्ययनरत छात्रों से निजी खेत में श्रम कार्य लिये जाने की शिकायत दर्ज़ हुई थी।

जिसके संबंधी प्रमाण में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने तथा अधीक्षकीय कार्य में लापरवाही व स्वैच्छाचारिता बरता जाना पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के उपनियम-3 (i) (i i) (iii) के एव छ.ग. सिविल (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत् मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में लिंगा राम मरकाम का मुख्यालय कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, कटेकल्याण निर्धारित किया जाता है। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

भैयाजी ये भी देखे : जलजीवन मिशन में नहीं शुरू किया रेट्रोफिटिंग का काम, ठेकेदार को…

रविन्द्र सोरी को दिया जिम्मा

मरकाम के निलंबित किए जाने के कारण तात्कालीक व्यवस्था की दृष्टि से आगामी आदेश पर्यन्त तक रविन्द्र सोरी, अधीक्षक, बालक आश्रम, फुलपाढ़ विकास खण्ड कुआकोण्डा को सौंपे गये दायित्वों के साथ-साथ बालक आश्रम, पोटाली के अधीक्षकीय दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु आदेशित किया गया है।