spot_img

धान खरीदी के लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया शुरू

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी के लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया शुरू

रायपुर। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान (DHAAN KHARIDI) की खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया आज से शुरू की जा चुकी है। किसान तीन हिस्सों में धान (DHAAN KHARIDI) बेच सकते हैं। इसके लिए सभी समितियों ने किसानों को टोकन देने की शुरुआत की।

भैयाजी यह भी पढ़े: NCC कडेट्स ने मनाया एनसीसी दिवस

लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। समितियों की क्षमता के अनुरूप टोकन दिए जाएंगे। एक किसान को धान खरीदी के लिए तीन टोकन दिए जाएंगे। यानी कि एक किसान तीन बार बेच सकेगा। धान खरीदी (DHAAN KHARIDI) केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। कुल 2058 समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी। सरकार ने इस साल 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।