spot_img

कवर्धा नगर पालिका ने देश में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया : अकबर

HomeCHHATTISGARHकवर्धा नगर पालिका ने देश में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया : अकबर

रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में कवर्धा नपा परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने के पश्चात नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ऋषि शर्मा व पालिका के अधिकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर (MANTRI AKBAR) से भेंट की। राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय में भेंट कर उन्होंने पुरस्कार में प्राप्त प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह को मोहम्मद अकबर को सौंपा। कवर्धा नपा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किये जाने पर मोहम्मद अकबर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर कवर्धा नपा परिषद ने कवर्धा नगर व छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देश में रौशन किया है।

भैयाजी ये भी देखे : नपा उप निर्वाचन शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने धारा 144 लागू

कैबिनेट मंत्री अकबर (MANTRI AKBAR)  ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में नपा कवर्धा के कर्मचारियों ने उल्लेखनीय कार्य कर तथा कवर्धा के निवासियों ने स्वच्छता को महत्व देते हुए कवर्धा नपा परिषद का नाम छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश में भी बढ़ाया है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि स्वच्छता कार्य से जुड़े स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमाण्डो व स्वच्छता अमले ने अपनी जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाया है। कवर्धा नगर पालिका परिषद का देश में प्रथम स्थान पर पुरस्कार पाना कवर्धा के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।

राष्ट्रपति की गरिमामय उपस्थिति में किया गया है सम्मानित

नगर पालिका कवर्धा ने सर्वे में देश के पूर्वी जोन में 25 से 50 हजार जनसंख्या वाले नगरीय निकायों में कवर्धा नगर पालिका परिषद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कवर्धा नगर पालिका परिषद ने देश के 123 नगरीय निकायों में प्रथम स्थान पर रहकर यह गौरव हासिल किया है। इसी तरह कचरा मुक्त नगर की श्रेेणी में कवर्धा नपा परिषद को 3 स्टार रेटिंग हासिल हुई है। इन उपलब्धियों के लिये राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में कवर्धा नपा परिषद को पुरस्कृत किया गया व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने भी भेंट किया स्मृति चिन्ह

राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की राजधानी रायपुर (MANTRI AKBAR) में आयोजित ‘‘स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव‘‘ कार्यक्रम में कवर्धा नपा परिषद को पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कवर्धा नपा परिषद अध्यक्ष ऋषि शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।