spot_img

भूपेश सरकार चिठ्ठी की सरकार : बृजमोहन

HomeCHHATTISGARHभूपेश सरकार चिठ्ठी की सरकार : बृजमोहन

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (BRIJMOHAN AGARWAL) ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चिट्ठी की सरकार है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों में केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिखने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। जो लोग जनप्रतिनिधियों के व जनता के पत्रों का जवाब नही देते वे पत्र लिखने में जुटे हैं।

भैयाजी ये भी देखे : निकाय चुनाव की तैयारी और समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस की बैठक 25 को

विधायक अग्रवाल (BRIJMOHAN AGARWAL) ने कहा कि प्रदेश सरकार इतनी दुविधाग्रस्त है कि उसे इस बात का होश ही नहीं रहता कि पहले उसने क्या कहा है और अब वह क्या कह रही है? मुख्यमंत्री धान खरीदी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं, बारदाना की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं और पढ़ लिख कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। कृषि मंत्री किसानों के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त पैसे का उपयोग नहीं (BRIJMOHAN AGARWAL) कर पा रहे हैं। केंद्र से मिला बजट लैप्स हो रहा है और कृषि मंत्री पत्र लिखने में व्यस्त हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश की जनता को पहले एवं दूसरे डोज का वेक्सिनेशन नही करवा पा रहे है, कोविड के रोकथाम में पूरी तरह फैल है और अपनी नाकामी छुपाने बूस्टर डोज के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख रहे हैं।