spot_img

मुंबई लौटे राजकुमार राव और पत्रलेखा, “भाभी जी” से हुआ स्वागत…वीडियों वायरल

HomeENTERTAINMENTमुंबई लौटे राजकुमार राव और पत्रलेखा, "भाभी जी" से हुआ स्वागत...वीडियों वायरल

मुंबई। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड के शानदार अभिनेता राजकुमार राव और उनकी नई नवेली दुल्हन पत्रलेखा मुंबई के एयरपोर्ट में स्पॉट किए गए है। दोनों चंडीगढ़ में अपनी शादी के बाद आज मुंबई लौटे है। दोनों ने चंडीगढ़ में अपने परिवार के सदस्यों और चंद ख़ास मेहमानों के साथ अपनी शादी की है।

भैयाजी ये भी देखे : ऐक्ट्रेस नोरा फ़तेही “सत्यमेव जयते 2” के सेट में हुई परेशान, कहा “दम घुटने लगा था”

जिसके बाद आज राजकुमार राव और पत्रलेखा वापस मुंबई लौटे। इस खूबसूरत जोड़े को एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया।

इस दौरान एक वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्रलेखा को भाभी कहकर बुलाया जा रहा है। हालाँकि इस सम्बोधन से राजकुमार और पत्रलेखा भी पहले चौके फिर दोनों मुस्कुराते नजर आए। वीडियों विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर उसे कैप्शन दिया है भाभी जी !

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दशक से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बध गए हैं।

दोनों लवबर्डस सोमवार को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधे। राजकुमार ने कहा कि उन्होंने उससे शादी की, जो उनके लिए सबकुछ है।

अभिनेता ने सोमवार शाम को शादी की रस्में होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए, जिसे वर्तमान में फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर 2.2 मिलियन लाइक्स है।

राजकुमार ने लिखा कि आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मैंने आज अपनी मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, जो मेरा परिवार है, उससे शादी कर ली है। आज मेरे लिए आपका पति (पत्रलेखा) कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। पत्रलेखा ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।