spot_img

धान के अवैध परिवहन की दो खेप पकड़ाई, 700 कट्टे से ज़्यादा धान जप्त

HomeCHHATTISGARHधान के अवैध परिवहन की दो खेप पकड़ाई, 700 कट्टे से ज़्यादा...

राजनांदगांव। धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होने वाली है। इसके लिए सूबे के सभी सीमांत जिलों में धान के अवैध परिवहन को लेकर मुस्तैदी से जांच पड़ताल की जा रही है।
राजनांदगांव जिले के मानपुर तहसील में अवैध धान परिवहन करते हुए 2 वाहन सहित 320 क्विंटल धान को जप्त किया गया है। इस धान की जप्ती कर जिला प्रशासन ने थाना कोहका की सुपुर्दगी में दिया गया।

गौरतलब है कि मानपुर तहसील के ग्राम मोर्चुल औंधी के मेसर्स गुरूकृपा ट्रेडर्स द्वारा ट्रक क्रमांक सीजी 08 जेड 6749 में धान 560 कट्टा, मात्रा- 240 क्विंटल धान और कापसी पखांजुर जिला कांकेर मेसर्स मनोजीत सरकार द्वारा माजदा मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 एनएफ 7349 में धान कट्टा- 200 मात्रा- 80 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते हुए जप्त किया गया।

इसी तरह छुरिया विकासखंड में कन्हैया जी फ्यूलस के पास श्री देवचंद निवासी बखु्रटोला द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 08 एएन 8641 में 70 कट्टा धान (28.00 क्विंटल) बिना मंडी अनुज्ञा के अवैध परिवहन किये जाने पर खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर, कल्याणी मरकाम द्वारा जप्त किया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, एसडीएम मानपुर राहुल रजक, एसडीओपी हरीश पाटिल ने समन्वय से कार्य किया। जप्ती की कार्रवाई तहसीलदार मनोज रावटे, नायाब तहसीलदार सजल साहू, थाना प्रभारी कोहका गणेश यादव, खाद्य निरीक्षक रूपेश एवं मंडी निरीक्षक की संयुक्त दल द्वारा की गई।